
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। लाजवंती स्टेडियम में खेली गई जोन होशियारपुर की एथलेटिक प्रतियोगिता में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल चौहाल ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 में हाई जंप में करन ने पहला तथा गुरुदीपचंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 800 मीटर दौड़ में जसकरण ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में जसपाल ने दूसरा, 15 मीटर दौड़ में करन ने दूसरा व समीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार अंडर-17 में 5000 मीटर दौड़ में दिलावर सिंह ने पहला व शॉटपुट में गुरविंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी अंडर-17 लडक़ों में भी स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। आज स्कूल पहुंचने पर स्कूल इंचार्ज बलविंदर कौर ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
इस मौके पर बलविंदर कौर ने कहा कि बच्चों की मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने विजेताओं में अपनी जगह बनाई है। इस मौके पर स्कूल के खेल इंचार्ज लेक्चरर लवजिंदर सिंह, लेक्चरर पूनम विरदी, मदन वीरा, अशोक कालिया, रछपाल सिंह, सुनील कुमार, नरेश विशिष्ट, मुकेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।












