Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur सी.आई. स्टाफ ने तरनतारन के बॉबी को 250 ग्राम हैरोइन सहित किया...

सी.आई. स्टाफ ने तरनतारन के बॉबी को 250 ग्राम हैरोइन सहित किया काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। सी.आई. स्टाफ होशियारपुर की पुलिस पार्टी ने स्पैशल चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 250 ग्राम हैरोइन सहित काबू करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.आई. स्टाफ होशियारपुर के ए.एस.आई. ओकार सिंह पुलिस पार्टी सहित सिंगड़ीवाल मौजूद थे तो उन्होंने एक शकी व्यक्ति को काबू किया और कार्रवाई के लिए ए.एस.आई. धर्मवीर सिंह को बुलाया। जिन्होंने काबू किए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा।

Advertisements

जिसने अपना नाम बलजिंदर सिंह बॉबी पुत्र जगीर सिंह निवासी जरमस्तपुर थाना सदर तरनतारन बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उससे 250 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिसकी बाजारी कीमत 1.25 करोड़ बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here