Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur एक मामले में वांछित नीतिश को थाना माडल टाऊन पुलिस ने किया...

एक मामले में वांछित नीतिश को थाना माडल टाऊन पुलिस ने किया काबू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गिरीश ओहरी। डी.एस.पी. सिटी होशियारपुर जगदीश राज अत्री की अगुवाई में थाना मॉडल टाऊन प्रभारी भरत मसीह के निर्देशों पर महिला एस.आई. सुखदीप कौर ने पुलिस कर्मचारियों के साथ असामाजिक पुरुषों को पकडऩे के संबंध में प्रभात चौंक पर चैकिंग पर मौजूद थी तो उन्हें सूचना मिली कि 13 अक्तूबर 2019 को थाना मॉडल टाऊन में दर्ज मामले में आरोपी नीतिश कुमार को बस स्टैंड होशियारपुर में देखा गया है।

Advertisements

जिस पर कार्रवाई करने हेतु महिला पुलिस ने साथियों सहित बस स्टैंड पर मौजूद नीतिश कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी सिंगड़ीवाल होशियारपुर को गिरफ्तार कर लिया जिसे कल 19 अक्तूबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here