Friday, October 9, 2026
Home Politics अकाली-भाजपा पार्षद बूथ स्तर पर दिलाएंगे भाजपा को लीड: शिव सूद

अकाली-भाजपा पार्षद बूथ स्तर पर दिलाएंगे भाजपा को लीड: शिव सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा की जीत को बूथ स्तर पर सुनिश्चित बनाने के लिए पार्षदों को लामबंद करने हेतु मेयर शिव सूद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस मौके पर पार्षदों को संबोधित करते हुए शिव सूद ने कहा कि सभी पार्षद पूरी तनदेही के साथ तीक्ष्ण सूद के चुनाव प्रचार को तेज करें ताकि शहर के हर बूथ से उन्हें लीड मिल सके। उन्होंने बताया कि रविवार 29 जनवरी को सुबह 10 बजे केन्द्रीय मंत्री अरुण जेतली होशियारपुर पहुंच रहे हैं तथा वह यहां पर कनक मंडी चौक पर आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे।
शिव सूद ने कहा कि जनता पर तीक्ष्ण सूद द्वारा करवाए कार्यों की विशेष छाप है तथा उनके द्वारा करवाए रिकार्डतोड़ विकास कार्यों को रिकार्ड समय में करवाकर नए इतिहास का प्रारंभ किया है। इसलिए हमारा यह फर्ज बनता है कि हम तीक्ष्ण सूद के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करवाकर उन्हें कामयाब बनाएं। सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह ने कहा कि जिस तरह से हर पार्षद ने अपना चुनाव पूरी मेहनत और लग्न से लड़ा था उसी प्रकार विधानसभा में भी यह चुनाव पूरी मेहनत से लड़ें और अपने-अपने वार्ड से भाजपा को बजड़ी लीड दिलवाएं ताकि तीक्ष्ण सूद की जीत पक्की हो सके। इस दौरान बैठक के समापन पर समस्त अकाली-भाजपा पार्षदों ने एकमत होकर तीक्ष्ण सूद को भारी बहुमत से विजयी बनाकर पंजाब विधानसभा में भेजने का संकल्प लिया। इस मौके पर मार्किट कमेटी के वाइस चेयरमैन विजय पठानिया, पार्षद राकेश सूद, सविता सूद, रणजीता चौधरी, कविता परमार, नरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, सुनीता दुआ, निपुण शर्मा, अशोक कुमार, सुरेश भाटिया, मलकीत सिंह, कुलवंत सैनी, रमेश कुार मेछी, संतोख सिंह औजला, हरपिंदर सिंह लाडी, बलविंदर बिंदी, सरबजीत सिंह इत्यादि के अलावा रुप लाल थापर, मनजीत सिंह राय तथा विनय कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here