शादी से लौट रहे जतिंदर प्रिंस के ताया हादसे में घायल, कार चालक टक्कर मारकर हुआ फरार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोटरसाइकिल पर शादी समारोह से लौट रहे द स्टैलर न्यूज़ के हैड कैमरामैन जतिंदर प्रिंस के ताया जय सिंह पुत्र मलकीयत सिंह निवासी अदामवाल को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। घायल अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। जानकारी अनुसार जय सिंह टांडा रोड से एक पैलेस से विवाह समारोह से लौट रहे थे कि जैसे ही वह अम्बे वैली के समीप पहुंचे तो पीछे आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और उर फरार हो गई।

Advertisements

टक्कर लगने से जय सिंह सडक़ पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डाक्टरों के अनुसार उनके सिर की स्कैन किए जाने उपरांत ही कुछ कहा जा सकेगा। पता चलते ही उनके बेटे व अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here