
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटिड शहरी उपमंडल से सहायक इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 के.वी केशव मंदिर फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

जिसके साथ शिमला पहाड़ी चौक, बहादुरपुर, महंतां दा डेरा, चांद नगर, कमेटी बाजार, नई आबादी, धोबीघाट आदि इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।











