Tuesday, October 20, 2026
Home Education केयरनैस एंड अवेयरनैस सोसायटी ने सज्जना गांव में लगाया जल जागरूकता सैमीनार

केयरनैस एंड अवेयरनैस सोसायटी ने सज्जना गांव में लगाया जल जागरूकता सैमीनार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। केयरनैस एंड अवेयरनैस वैलफेयर सोसायटी तथा सी.जी.एस.टी. विभाग ने गांव सज्जना में जल जागरूकता सैमीनार आयोजित किया। जिसमें डी.सी. सी.जी.एस.टी. अमन मित्तल, ए.सी. सी.जी.एस.टी. दिलमिल सिंह सोच मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।

Advertisements

इस मौके पर डी.सी. अमन मित्तल ने कहा कि आज का युवा देशहित की सोच रखने वाला है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग जहां लोगों में इतनी व्यस्तता है वहीं केयरनैस एंड अवेयरनैस वैलफेयर सोसायटी जल तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि युवा पीढ़ी पर्यावरण को बचाने के लिए गंभीर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुहिम के साथ जुडक़र जल जागरुकता वारियर बने।

इस मौके पर दिलमिल सिंह सोच ने गांव के बच्चों और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंचाई के ट्यूबवैलों के जरिए सबसे अधिक मात्रा में जल व्यर्थ होता है। उन्होंने किसान भाईयों से अपील की कि वे इस बात का खास ध्यान रखें कि कृषी के मापदंडों अनुसार ही खेतों में सिंचाई करें ताकि जल व्यर्थ न हो। सोच ने बच्चों से भी अपील की कि प्लास्टिक की चीजों का बहिषकार करें क्योकि वातावरण के लिए प्लास्टिक खतरनाक वस्तु है। इस मौके पर गांव के सुपरिटैंडैंट सी.जी.एस.टी भुपिंदर सिंह, पवन, सरपंच परमिंदर सिंह, स्कूल का स्टाफ, सोसायटी के अध्यक्ष राहुल धीमान, अमृतपाल कौर, सहनीत सिंह, रजनजीत कौर, हरप्रीत दरदी, जसबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here