
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाराष्ट्र के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फदनाविस को दिए गए समर्थन पर मोहर है। खन्ना ने महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के गठन, फदनाविस के मुख्यमंत्री व अजीत पवार के उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सरकार का गठन महाराष्ट्र निवासियों की जीत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के बनने से राज्य में सर्वपक्षीय विकास होगा तथा भाजपा सरकार 5 साल में महाराष्ट्र के विकास को नई बुलंदियों तक लोकर जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा आने वाले कई वर्षो तक महाराष्ट्र में रिकार्डतोड़ विकास के दम पर अपनी सरकार व मुख्यमंत्री बनाती रहेगी। इस मौके पर विजय अग्रवाल, गोपी चंद कपूर, राजेश नकड़ा, उमेश जैन, डा. रमन घई, आनंद अग्रवाल, दविंदर दुआ तथा एस.पी. दीवान, मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, अश्विनी ओहरी भी उपस्थित थे।












