बलबीर और राम लाल कोआर्डिनेशन सैल मुकेरियां के उप सर्कल इंचार्ज नियुक्त

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां में कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल का विस्तार और कांग्रेसी उम्मीदवार रजनीश बब्बी के हक में चुनाव प्रचार को तेजी प्रदान करते हुए सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने सदस्यों को सैल के पदधिकारियों के तौर पर नियुक्ति पत्र सौंरे। इस मौके पर उन्होंने कैप्टन बलवीर सिंह को उप सर्कल इंचार्ज मुकेरियां-1 व राम लाल को उपसर्कल इंचार्ज मुकेरियां-2, कुलदीप सिंह, रशपाल सिंह, लखविंदर सिंह तथा दिलबाग सिंह को सर्कल इंचार्ज और हरपाल सिंह को सिटी प्रधान अर्बन मुकेरियां नियुक्त किया। इस मौके पर विनोद राय ने कार्यकर्ताओं व नवनियुक्त पदाधिकारियों को हल्का मुकेरियां से कांग्रेसी उम्मीदवार रजनीश कुमार बब्बी के चुनाव प्रचार को और तेज करने तथा उनकी जीत के लिए जनता को लामबंद करने का आह्वान किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here