
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): होशियारपुर के वार्ड नंबर 35 की जनता पूरी तरह से तीक्ष्ण सूद के साथ खड़ी है और यहां से उन्हें बड़ी लीड के साथ विजयी बनाया जाएगा। उक्त बात मोहल्ला निवासियों ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में जुटे पार्षद नियुण शर्मा को आश्वस्त करते हुए कही। इस मौके पर मास्टर सतपाल, नवीन पथरिया, तारा सिंह, आनंद किशोर, महिंदर चावला, अनिल कुमार अग्रवाल, वरिंदर लूथरा, राम लाल, चौधरी, सुरिंदर सैनी, महिंदर पथरिया, संजीव, रोमी, अजय ठाकुर, अनिल डोगरा, संजीव सैनी आदि ने कहा कि तीक्ष्ण सूद की बदौलत ही मोहल्ले की कई समस्याओं का समाधान अल्पावधि में हुआ है तथा वार्ड शहर के विकसित व समस्या रहित वार्डों में गिना जाने लगा है। उन्होंने पार्षद निपुण शर्मा को आश्वासन दिया कि भाजपा की नीतियों के प्रति उनकी विश्वसनीयता और उज्ज्वल भविष्य के लिए वह भाजपा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में तीक्ष्ण सूद और देश में श्री नरेन्द्र मोदी जी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। इसलिए देश व होशियारपुर की भलाई के लिए भाजपा का जीतना बहुत जरुरी है। इसलिए वार्ड नंबर 35 पूरी तरह से भाजपा के साथ है और मोहल्ले का एक-एक वोट भाजपा के खाते में जाएगा। मोहल्ला निवासियों ने आश्वासन दिया कि वह शहर में उनके दोस्त रिश्तेदारों कों भी भाजपा के लिए वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि एक बेहतर कल की शुरुआत हो सके।












