भाजयुमो की मोटरसाइकिल रैली में युवाओं का जोश, विरोधियों के उड़े होश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर हल्का से भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद के हक में आज युवा मोर्चा की तरफ से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मंत्री प्रवीन शर्मा ने विशेष तौर से पहुंच कर रैली में भाग लिया और जनता को भाजपा की नीतियों पर मोहर लगाते हुए तीक्ष्ण सूद को विजयी बनाने की अपील की। रैली दौरान हजारों युवाओं का जोश देख अनुराग ठाकुर गदगद हो उठे। भंगी चोअ पुल के समीप से शुरु हुई रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई भगवान वाल्मीकि चौक सब्जी मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर मेयर शिव सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, शिअद जिला प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा, शिअद बी.सी. सैल अध्यक्ष हरजीत सिंह मठारु, पार्षद राकेश सूद व निपुण शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू सेठी, अर्चना जैन, मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, मनोज शर्मा व एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मंडल महामंत्री डा. पंकज शर्मा, अश्विनी गैंद व मनजिंदर सियान,दीपक शारदा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी, नीतिन गुप्ता नन्नू, रणजीत सिंह राणा, अश्विनी छोटा, शिव कुमार काकू, कृष्ण कुमार अरोड़ा, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव के अलावा गगरेट मंडल उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने विशेष तौर से रैली में भाग लेकर जनता को तीक्ष्ण सूद के हक में लामबंद किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here