
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल शहबाजपुर टांडा में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मानसिक सेहत व नशा मुक्ति से संबंधित सैमीनार करवाया गया।


स्कूल चेयरमैन तरलोचन सिंह बिट्टू की अध्यक्षता के अंतर्गत प्रिंसिपल राकेश शर्मा व प्रशासन की अगुवाई अधीन हुए सैमीनार के दौरान वेव्ज अस्पताल टांडा के मनोरोग डा.गुरजोत सिंह व सीनियर सिटीजन एसोसिएशन से अवतार सिंह व इंजीनियर सुखचैन सिंह ने भाग लिया।

सैमीनार के दौरान गुरजोत सिंह ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, भावनाओं की तीव्रता, डर आदि के बारे में जानकारी देते हुए नशा मुक्ति के बारे में भी बताया। इस दौरान मैनेजर करनजीत सिंह सैनी, विक्रमजीत सिंह, जगबंधन, कंचन, संजीव शर्मा आदि के अलावा स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।













