
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यहां साहित्यिक और सामाजिक संस्था दृष्टि दा विजन मंच की विशेष एकत्रता में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि संस्था स्कूलों और कॉलेजों में जा कर विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी। प्रचंड गति से लोग इस गंभीर अपराध के शिकार हो रहे हैं।

यह एकदम ज्वलंत समस्या है। इस संबंध में शिक्षण संस्थाओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी प्रो नीरज शर्मा, आर सी मेहता एवं डॉ साहिल को सौंपी गई।निकट भविष्य में संस्था कवि इंद्रजीत चौधरी की नवप्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।
इस अवसर पर संस्था के संयोजक डॉ धर्मपाल साहिल, सह संयोजक डॉ भूपिंदर सिंह, डॉ कुलदीप सिंह, प्रो नीरज धीमान, इंद्रजीत चौधरी,सेवानिवृत डी ई ओ आरके अग्रवाल एवं अश्वनी दत्ता , प्रो आर. सी. मेहता आदि साहित्यकारों ने रचना पाठ किया तथा साहित्य और समाज के कई ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर विचार चर्चा की गई। सेवानिवृत डी ई ओ अश्वनी दत्ता के संस्था के साथ जुड़ने पर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।












