
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आयुर जीवन आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर द्वारा पिछले काफी समय से गाँवों, शहरों और कस्बों में नशों के कारण मौत के मुँह में जा रहे युवाओं को नशों से छुटकारा दिलाने के लिए नशा छुड़ाओ कैंप लगाये जा रहे हैं, इसी कड़ी में आज गुरुद्वारा सिंह सभा रेलवे रोड होशियारपुर में मुफ्त नशा छुड़ाओ कैंप लगा कर नशों के दल-दल में फंसे हुए युवाओं को नशों से निकालने के लिए जागरूक किया गया।

इस संबंध में आयुर जीवन आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर के एम.डी. और दल खालसा के जिला प्रधान बलजिंदर सिंह खालसा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तंदरुस्त समाज के निर्माण के लिए नशों के दल-दल में फंस चुके युवा वर्ग को इस वक्त इससे बाहर निकालने की बहुत ही सख्त जरूरत है और युवाओं को नशे का आदी बनाने वाले नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो युवा नशा छोड़ना चाहते हैं, उन्हें हमारे द्वारा नशा छोड़ने की दवाई का कोर्स करवाया जा रहा है। उन्होंने गाँवों, शहरों और कस्बों में बने संगठनों, समाजसेवी संगठनों और लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब के तमाम लोग युवाओं को नशों के दल-दल से निकालने के लिए अपना योगदान जरूर दें ताकि किसी की जिंदगी बच सके। उन्होंने पंजाब के लोगों से कहा कि आज के युवा वर्ग को नशों की जगह खेल के मैदान की तरफ मोड़ा जाए तो बहुत ही बढि़या होगा। उन्होंने कहा कि आओ मिलकर हम सब इकट्ठे होकर नशों के इस कोढ़ को जड़ से खत्म कर दें। अंत में उन्होंने कहा कि नशों की आग ने बहुत सारे घर उजाड़ दिए हैं, मातायें बिलख रही हैं और 25-30 साल की लड़कियाँ चिट्टे (हेरोइन) के कारण विधवा हो रही हैं और बच्चे भटक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस घर में नशे घुस जा ते हैं, वह घर आर्थिक स्तर पर तो कमजोर तो हो ही जाता है, साथ ही साथ बीमारी और अन्य आपराधिक मामलों में नशे के कारण हुई उलझनों के कारण एक हँसता-खेलता घर बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशों की लत से बचाने के लिए माता-पिता सावधान रहें और बच्चों द्वारा खाई जाने वाली टॉफियों से लेकर हर एक खाने-पीने वाली वस्तु का ध्यान रखें और खास तौर पर बच्चों की संगति का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि अगर सारा गाँव सावधान होगा तो नशा गाँव में दाखिल ही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ छेड़ी गई इस लड़ाई को जीतने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा तभी हम इस बुराई का जड़ से खात्मा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने वाले व्यक्ति हमारे साथ हमारे नंबर 9501965267 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर अन्य के अलावा सुखविंदर सिंह असलामाबाद, रोनी पाबला, तजिंदर सिंह पाबला, फूल सिंह, सुरिंदरपाल सिंह आदि हाजिर थे।












