सोसायटी ने इंटरकॉलेज बाक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। श्रीमती सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से पुरहिरा, होशियारपुर में इन्टर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में होशियारपुर कॉलेजों से पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। जिनमें करण और कार्तिक गौतम को रजत पदक के लिए एवं करण को कांस्य पदक के लिए सम्मानित किया गया। उनके साथ उनके कोच लकी, विक्की व विनोद भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि हम खेल और शिक्षा दोनों को ही बराबर का महत्व दें। देश के स्वस्थ एवं सुदृढ़ भविष्य के लिए प्रारंभ से ही युवकों को खेल के महत्व को समझाना चाहिए। इसके अतिरिक्त यह भी आवश्यक है कि देश का हर नागरिक व्यायाम व खेल के महत्व को समझे तथा उसे अपनाए जिससे उसका सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

Advertisements

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उन्होनें कहा कि मनुष्य के लिए अच्छे स्वास्थ्य का होना अत्यंत आवश्यक है। एक स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। वैदिक काल से ही हमारे पूर्वजों ने ‘निरोगी काया’ अर्थात स्वस्थ शरीर को प्रमुख सुख माना है। खेल अथवा व्यायाम स्वस्थ शरीर के लिए अति आवश्यक हैं अर्थात शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल अथवा व्यायाम की उतनी ही आवश्यकता है जितनी कि जीवन जीने के लिए भोजन व पानी की। उन्होंने कहा कि खेलों का महत्व आत्म रक्षा के लिए भी बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि लडक़ों के साथ-साथ लड़कियों को भी खेलों में पूरी तरह हिस्सा लेना चाहिए।

संस्था कि मुख्य प्रबंधक पूजा शर्मा ने बताया कि अध्ययन के साथ-साथ व्यायाम मनुष्य के सर्वांगीण विकास में सहायक है। विद्यार्थी जो अपनी पढ़ाई के साथ खेलों को बराबर का महत्व देते हैं वे प्राय: कुशाग्र बुद्धि के होते हैं । वे तन और मन दोनों से ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था कि और से फैशन डिज़ाइन (सलाई सेंटर) एवम ब्यूटिशियन (ब्यूटीपार्लर) के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है ईषुक लडकिया अपना नाम लिखवा सकती है जो भी लडकिया सिलाई एवम ब्यूटीपार्लर का कोर्स करना चाहती है जल्द से जल्द सोसाइटी के दफ्तर पुरहीरां में आकर अपना नाम लिखवा सकती है। कोर्स करने वाले सभी शिक्षार्थियों (लाभार्थी) को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त (आई.एस.ओ. 9001-2015) प्रमाण पत्र दिया जायेगा ताकि कोर्स पूरा होने के बाद वे देश एवं विदेशो में नौकरी या खुद का काम कर सके। इस मौके पर राजिंदर कौर, छविल अख्तर, गुरप्रीत कौर, मंजीत कौर, ज्योति शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here