Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए बने मंडल प्रधान अमित को किया सम्मानित

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए बने मंडल प्रधान अमित को किया सम्मानित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। पार्टी प्रति शानदार सेवाएं देने के चलते लगातार दूसरी बार भाजपा मंडल प्रधान मियानी बने अमित तलवाड़ लाडी को आज एक समागम दौरान भाजपा वर्करों ने सम्मानित करते हुए नियुक्ति का स्वागत किया। भाजपा वर्करों ने मंडल प्रधान लाडी तलवाड़ को सम्मानित करते हुए भाजपा लीडरशिप, राज्य प्रधान श्वेत मालिक, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व जिला प्रधान संजीव मिन्हास का धन्यवाद किया।

Advertisements

इस अवसर पर सभी वर्करों व लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए मंडल प्रधान लाडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश हितैषी सोच पर चलते हुए वह मियानी मंडल में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे और केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई स्कीमों जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, कस्तूरी लाल मदान, रजिंदर शर्मा, कुलदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, रघबीर सिंह, प्रदीप कुमार, संतोष सिंह, दिलबाग सिंह, विजय भल्ला, राजन शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here