
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नगर सुधार समिति बस्सी गुलाम हुसैन के पदाधिकारियों ने तीक्ष्ण सूद को मिलकर अपने गांव की समस्याएं बताते हुए कहा कि बिजली की वोल्टेज का बुरा हाल होने के कारण आमतौर पर बिजली के उपकरण खराब हो जाते हैं व लाइट नहीं जलती। इसलिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। उन्होंने गांव में स्ट्रीट लाइटें लगाने की प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त गांव के लोगों को पयाप्र्त मात्रा में पानी पहुंचाने के लिए शिव मंदिर के पास नया ट्यूबैल तथा पानी की टंकी लगवाने की मांग रखी तथा बाल्मीकि मोहल्ले में नाले का निर्माण करवाने के लिए भी कहा।

श्री सूद ने उनकी सभी मांगों को संबंधित अधिकारियों को पहुंचा कर उनकी समस्याओं को हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बांके लाल, राजेश शर्मा, कुलविंदर लक्की, पाल सिंह, लाल सिंह, सुखजिंदर सिंह, सतीश कुमार, इंदरजीत सिंह व भाजपा जिला महामंत्री विनोद परमार आदि उपस्थित थे।












