Wednesday, October 28, 2026
Home Politics मुकेरियां में चली ‘आप’ की आंधी, जग्गी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

मुकेरियां में चली ‘आप’ की आंधी, जग्गी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज मुकेरियां में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुलक्खन सिंह जग्गी के समर्थन में रैली निकाली गई। रैली मुकेरियां के विभिन्न गांवों से होती हुई पुन: मुकेरियां पहुंच कर विश्रामित हुई। इस मौके पर रैली में उमड़ा जन सैलाब देखते ही बन रहा था। रैली इतनी लंबी थी कि उसने विरोधियों के होश उड़ा दिए। मुकेरियां में जहां भाजपा गुटबंदी का शिकार हो रही है वहीं कांग्रेस की स्थिति भी कोई खास मजबूत नहीं बताई जा रही। ऐसे में आप को मिले इस भारी जनसमर्थन ने चुनावों के परिणाम कुछ बदल कर जरुर रख दिए हैं तथा लोगों में आज की रैली देखने के बाद आप की चली लहर संबंधी सोचने को विवश कर दिया है। इस दौरान जग्गी ने जनता के प्यार और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुरे दिन जल्द ही जाने वाले हैं और आम आदमी की सरकार पंजाब में बनने के बाद आम आदमी का राज शुरु होने वाला है। उन्होंने कहा कि आप पर जितना भरोसा आम लोगों ने जताया है उसे हर हाल में बहाल रखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों के बीच रहकर समस्याओं का हल करेगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here