महिंदर के.पी. को कैबिनेट रैंक मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर: कांग्रेसी कार्यकर्ता

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान महिंदर सिंह के.पी. को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पंजाब टैक्नीकल एजुकेशन तथा इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाने तथा साथ ही कैबिनेट मंत्री का रैंक देने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इन बातों का प्रगटावा एडवोकेट रोहित जोशी ने अपने साथियों के साथ के.पी को बधाई देने उपरांत कही।

Advertisements

जोशी ने कहा कि महिंदर सिंह के.पी. ईमानदार तथा बेदाग नेता है तथा उनका पूरे पंजाब में खासतौर पर दोआबा में बड़ा जन आधार है तथा दलित भाईचारे में उनका बढिय़ा असर है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस हाईकमान का भी धन्यवाद किया तथा कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी में ही यकीन रखते हैं।

इस अवसर पर एडवोकेट रोहित जोशी के साथ बलदेव फुगलाना सचिव पंजाब कांग्रेस, दविंदर जट्टपुरू सचिव पंजाब कांग्रेस, सरपंच अमन, यूथ कांग्रेस चब्बेवाल के प्रधान चौधरी गुरप्रीत सिंह, होशियारपुर प्रधान जतिंदर भोलू, प्रधान यूथ कांग्रेस दसूहा सन्नी राजपूत, डायरैक्टर शूगर मिल परमजीत कालूवाहर, प्रदीप कुमार व अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here