Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur बाल विकास परिषद की परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी सम्मानित

बाल विकास परिषद की परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी सम्मानित

-जे.सी.टी. मिडल स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को चेयरपर्सन नीरजा भसीन ने किया सम्मानित-
रिपोर्ट: समीर सैनी
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाल विकास परिषद की तरफ से करवाई गई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व मैरिट पर रहने वाले जे.सी.टी. मिडल स्कूल चौहाल के 34 विद्यार्थियों को स्कूल की चेयरपर्सन नीरजा भसीन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीरजा भसीन ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजन शर्मा, सचिव शहाबुद्दीन, प्रिं. सुनीता वालिया, उपप्रिंसिपल परवीन चुग ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Advertisements

प्रतियोगिता में रोशनी झा, अमित गुरांग, ज्योति कुमारी, पूजा, अनकेश व पंकज ने मैरिट में स्थान पाया, जबकि 28 विद्यार्थियों ने सांत्वना पुरस्कार पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here