
रिपोर्ट: रमन शर्मा
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। गांव भंडियारा निवासी संदीप कुमार, जिसकी 11 फरवरी को अस्पताल में जेरे इलाज मौत हो गई थी के मामले में पुलिस ने 4 में से 3 आरोपियों को काबू करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। संदीप का शव अड्डा झीर दी खूई पर रखकर संदीप के परिजनों ने 12 फरवरी को जाम लगा दिया था तथा मांग की थी कि संदीप के कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। एस.एस.पी. के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना तलवाड़ा पुलिस ने 14 फरवरी को 4 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विपन कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र निर्मल सिंह निवासी बहूचूड़, विनय कुमार उर्फ मि_ू पुत्र अश्विनी निवासी बहचूड़, मोहित कुमार उर्फ काका पुत्र देवराज निवासी बहदरिया के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा चौथे आरोपी रोहित कुमार उर्फ विक्की पुत्र सतपाल निवासी जालंधर जोकि बी.एस.एफ. में कार्यरत है की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मृतक संदीप की मां तृप्ता देनी ने एस.एस.पी. से अपील करते हुए कहा कि चटौथे आरोपी को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी मां को अपने बेटे का शव सडक़ पर रखने को विवश न होना पड़े।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक विवाह समारोह दौरान डी.जे. पर नाचते समय युवकों का आपस में झगड़ा हो गया था तथा उक्त आरोपियों ने संदीप को इतनी बुरी तरह से पीटा कि 11 फरवरी को जेरे इलाज उसकी मौत हो गई। पुलिस से इंसाफ की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने धरना भी लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा चौथे की तलाश जारी है।









