
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाए जा रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामैंट के जोन-बी के होशियारपुर व फतेहगढ़ साहिब के मैच में होशियारपुर ने जिला फतेहगढ़ टीम को 8 विकेट से पराजित करके 4 अंक अर्जित किए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने बताया स्थानीय रेलवे मंडी ग्राऊंड में खेले गए 2 दिवसीय मैच में फतेहगढ़ साहिब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें जिला फतेहगढ़ की सारी टीम 189 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई। जिसमें सक्षम सिंगला ने 66 व मुजामील अवदीन ने 59 रन बनाए।

-कप्तान हैरल वशिष्ट व विशाल चाइना के बढिय़ा प्रदर्शन से होशियारपुर की जीत
होशियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हैरल वशिष्ट ने 44 रन देकर 2 विकेट तथा विशाल ने 54 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं, पहली पारी में होशियारपुर की टीम 177 पर ऑल आऊट हो गई। जिसमें, कप्तान हैरल वशिष्ट ने 56, विशाल ने 48, हरमनदीप ने 21 रन बनाए। दूसरी पारी में फतेहगढ़ साहिब की टीम मात्र 44 रन पर ऑल आऊट हो गई। होशियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हैरल वशिष्ट और विशाल ने 4-4 विकेट हासिल किए। होशियारपुर की टीम ने 57 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 2 विकटों के नुकसान पर 58 रन बनाकर मैच पर कब्जा जमाया और बोनस प्वाईंट हासिल किया। टूर्नामैंट मयंक मल्होत्रा 39 गेंदों में 31 नाबाद तथा विशाल चाईना 7 गेंदों में 10 रन पर नबाद लौटे।
इस मौके पर डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला 26-27 जनवरी को जिला मोगा में मोगा टीम के साथ खेला जाएगा। इस जीत पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव ने समूह एसोसिएशन की और से टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम आगे भी इसी तरह अपना प्रदर्शन जारी रखेगी। इस अवसर पर जिला कोच दलजीत सिंह, दविंदर कौर व पी.,सी ए सिलैक्टर कुलदीप धामी, सोनू शक्तिमान, बलविंदर कुमार तथा पी.सी.ए. एम्पायर व स्कोरर उपस्थित रहे।












