खालीस्तानी नेता हैप्पी पी.एच.डी. की लाहौर में हत्या, पंजाब पुलिस का था भगौड़ा

खालीस्तान लिब्रेशन फोर्स के शीर्ष नेता हरमीत सिंह उर्फ हैप्पी पी.एच.डी. की पाकिस्तान के लाहौर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पंजाब पुलिस का भगौड़ा था और कई मामलों में वांछित था। हत्या का कारण ड्रग सप्लाई संबंधी पैसों के लेन-देन के मामले को लेकर बताया जा रहा है।

Advertisements

2016-17 में पंजाब में आर.एस.एस. नेताओं की हत्या के मामले में भी हरमीत सिंह उर्फ हैप्पी पी.एच.डी. इनवोलव था और उसकी हत्या सोमवार दोपहर को लाहौर के डेरा चाहल गुरुद्वारा के नजदीक हुई। वह कई मामलो में वांछित था और भगौड़ा था। अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है तथा न ही इस संबंधी कोई और जानकारी प्राप्त हुई है। और जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here