Saturday, October 10, 2026
Home Crime ट्रक में सवार चार व्यक्तियों से 4 किलो चूरापोस्त व नशीला पाउडर...

ट्रक में सवार चार व्यक्तियों से 4 किलो चूरापोस्त व नशीला पाउडर बरामद, मामला दर्ज

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस की टीम ने बिजली घर टी-प्वाइंट के पास एक ट्रक में सवार 4 व्यक्तियों से भारी मात्रा में नशीला पाउडर व चूरापोस्त बरामद किया।

Advertisements

थाना मुखी इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि टीम की ओर से पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार संजू पुत्र विजय कुमार निवासी आवान दीनानगर गुरदासपुर व सुदेश कुमार पुत्र पूर्णचंद, सुखपाल कुमार उर्फ रॉकी पुत्र राजकुमार, सतीश कुमार बंटी पुत्र मुल्क राज निवासी गन्ना पिंड फिलोर जालंधर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों संजीव कुमार से 160 ग्राम, सुदेश कुमार से 170 ग्राम, सुखपाल से 85 ग्राम व सतीश से 58 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में से 4 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here