मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ शुरु

-विद्वानों ने मंत्रोच्चारण अग्नि प्रज्जवलित करके किया हवन का शुभारंभ-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से एकता नगर, नजदीक खानपुरी गेट में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ पूरी धार्मिक विधि के साथ किया गया। आचार्य राजिंदर हरिद्वार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड से आए विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चारण करके अग्नि प्रकट की गई। इस मौके पर आचार्य राजिंदर ने बताया कि यह हवन निरंतर 10 मार्च तक चलेगा तथा एक हजार दुर्गा पाठ होंगे, जिनकी 2 लाख आहुति पड़ेगी। महारुद्ध भगवान शंकर की यजुर्वेद के मंत्रों से 2 लाख 20 हजार आहुति पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अग्नि सब देवताओं का दूत है और अग्नि के द्वारा ही सभी देवताओं का आह्वान होता है। हम जिस देवता का मंत्रोच्चारण करते हैं अग्नि उस देवता को भोजन प्राप्त करा देती है। अग्नि को सात जिव्हा होती हैं, उससे अलग-अलग जिव्हा से ग्रहण करते हैं। अग्नि मंथन के द्वारा जो अग्नि निकलती है वह सर्वश्रेष्ठ है। जैसे जल में गंगाजल श्रेष्ठ है वैसे ही अग्नि श्रेष्ठ है।

Advertisements


इस मौके पर यजमान के तौर पर तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, सुभाष चंद्र, जगदीश हरजाई, ठाकुर राम देव, निखिल गुप्ता, नीलकमल मोदगिल, राजीव शर्मा, सुमन अग्रवाल, विकास अग्रवाल के अलावा मुख्य यजमान के तौर पर संजीव संघानिया तथा शैली संघानिया लुधियाना थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here