सेवा, सिमरन व सत्संग करने से दुखों से मिलती है मुक्ति: महात्मा सुरिंदर जी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज जी की कृपा से संत निरंकारी मिशन की ब्रांच मक्कोवाल द्वारा गांव चांग बसोआ में संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके तलवाड़ा के संयोजक महात्मा सुरिंदर सिंह सोखी विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इंसान का इस धरती पर जन्म लेने का एक उद्देश्य है, वह है सतगुरु की शरण में आकर इस परमात्मा की जानकारी हासिल करना। जिसके लिए इंसान जागरूक नहीं है। संसारिक कार्यों की तरफ दौड़ रहा है लेकिन जो करने वाला काम है, उस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि इंसान आज माया के आने पर हंसता है तथा जाने पर रोता है। इंसान इस बात को भी जानता है कि माया के पीछे लगने से हमेशा परेशानियां ही मिलती हैं। सेवा सिमरन व सत्संग करने के साथ इंसान सुख ही सुख हासिल करता है। इस मौके मक्कोवाल के ब्रांच के मुखी ब्रह्म दास, हरी सिंह चांग बसोआ, दर्शन सिंह राजपुर, सतपाल सिंह, तरसेम सिंह, राम लाल डडियाली आदि उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here