Thursday, October 22, 2026
Home Himachal हमीरपुर: पूल कॉलोनी बेहाल, रोज सुबह गुल हो रही बिजली, बिगड़ रही...

हमीरपुर: पूल कॉलोनी बेहाल, रोज सुबह गुल हो रही बिजली, बिगड़ रही लोगों की दिनचर्या

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला मुख्यालय हमीरपुर में सरकारी कर्मचारियों की रिहायश के लिए बनी पूल कॉलोनी निवासी इन दिनों काफी बेहाल हैं। पिछले 15 दिन से रोज़ सुबह यहाँ बिजली गुल हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। सुबह के समय जब लोगों को दफ़्तरों व बच्चों को स्कूल के तैयार होना हो तो अचानक बिजली गुल हो रही।

Advertisements

बिजली के अचानक कट से लोगों के सुबह के समय के कामकाज में बाधा आ रही है। सुबह के समय बिजली गुल होने से गृहणियों को खाना पकाने, सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों की तैयारी, नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय जाने में परेशानी होती है।शुक्रवार को भी सुबह सात बजे के पहले से गई बिजली दो घंटे बाद आई। इस पूल कॉलोनी में अधिकतर न्यायिक विभाग के कर्मचारी रहते हैं। शिकायत के बावजूद कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है।

लोगों में आक्रोश: लगातार 15 दिनों फिक्स टाइम पर बिजली बंद होने से लोगों को लग रहा है कहीं विभाग ने अघोषित कटौती तो चालू नहीं कर दी है। सुबह के समय घरों में अनेक काम स्नान, पूजा पाठ, खाना पकाने जैसे काम होते हैं। ऐसे नाजुक समय बिजली बंद होने से लोगों की परेशानी बढऩे से लोगों, खासकर महिलाओं में काफी आक्रोश दिख रहा है। महिलाओं का कहना है कहीं सुधार के नाम पर अघोषित रूप से बिजली तो नहीं काटी जा रही। यदि बिजली बंद करना है तो दोपहर में किसी अन्य समय पर की जाए। बहरहाल लोगों ने विभाग से व्यवस्थाओं में आ रही कमी को दूर कर सुबह बिजली बंद न करने की अपेक्षा जताई है।

इस बारे में विद्युत विभाग के एक्ससीएन के.के. भारद्वाज ने बताया कि समस्या के शीघ्र हल एवं स्थाई समाधान के लिए एसडीओ को आदेश दे दिए गये हैं। समस्या से लोगों को शीघ्र ही राहत मिल जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here