थाना सांझ केन्द्र अधिकारियों ने बजवाड़ा स्कूल में महिलाओं की सुरक्षा हेतु लगाया सैमीनार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एसएसपी गौरव गर्ग तथा दलजीत सिंह खख के दिशानिदेर्शों पर इंस्पैक्टर केवल सिंह इंचार्ज जिला सांझ केन्द्र तथा ए.एस.आई. चरनजीत सिंह इंचार्ज थाना सांझ केन्द्र सदर की तरफ से सरदार बहादुर अमी चंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल बजवाड़ा में सैमीनार लगाया गया। इस सैमीनार में लड़कियों को पुलिस विभाग की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चलाई गई शक्ति ऐप तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से लिए गए फैसले संबंधी अवगत करवाया गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि उन्हें किसी घरेलू कारणों से अपने घर पहुंचने में देरी हो जाती है तो वह पुलिस द्वारा मदद ले सकती हैं। इसके अलावा लडक़े व लड़कियों को नशों से दूर रहने के लिए जागरूक किया तथा औरों को भी इस संबंधी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को 112,181,1091,1098 हैल्प लाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इस सैमीनार दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राम मूर्ती शर्मा सहित स्टाफ से राज कुमार, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here