Sunday, October 11, 2026
Home Himachal घर-घर तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने के लिए युवा देते हैं विशेष सहयोग:...

घर-घर तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने के लिए युवा देते हैं विशेष सहयोग: चंदन शर्मा

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी की मज़बूती के लिए यूथ कांग्रेस ने हमेशा अहम भूमिका अदा की है। इन बातों से गगरेट यूथ कांग्रेस के नए बने महासचिव चंदन शर्मा ने गगरेट पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि नौजवान किसी भी पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं, पार्टी की नीतियो को घर-घर तक नौजवान ही पहुंचाते हैं।

Advertisements

चंदन शर्मा ने कहा कि गगरेट यूथ कांग्रेस की नई बनी टीम एआईसीसी के पूर्व सचिव राकेश कालिया के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी की मज़बूती के लिए काम करेगी और गगरेट में नौजवानों को यूथ कांग्रेस के साथ जोडऩे के लिए मुहिम चलाई जायेगी।

गगरेट युवा ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से महासचिव बनने के पश्चात् चंदन शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here