Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir दिव्यांग व बुजुर्गों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा प्रशासन: परेशान लोग

दिव्यांग व बुजुर्गों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा प्रशासन: परेशान लोग

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जिला व उपजिलाधिकारी दिव्यांग व बुजुर्गों लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर उन्हें परेशान करने में लगे हुए है। पहाड़ी और दुर्गम रास्ता होने की वजह से इस कार्यालय का मासिक भाड़ा भी कम है और संबंधित विभाग अधिकारी, कर्मचारी भी इसी कार्यालय में चिपके हुए है। कई बार पहले भी परेशानी से जूझते लोग कार्यालयों को शिफ्ट करवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन दिव्यांग व बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए इन्हें मात्र इसी निजी किराये वाली इमारत में रहना है।

Advertisements

– सोशल वैल्फेयर कार्यालय को शिफ्ट करने की उठाई मांग

जानकारी के मुताबिक कम किराये की कमीशन संबंधित विभाग के उप कार्यालय के निचले अधिकारी को मिलती है। तभी लोगों की परेशानियों से ज्यादा इसी बिलिंग (निजी इमारत) से लगाव है और उसे छोडऩे में उचित नहीं समझते। जिला राजौरी के अंतर्गत कस्बा कालाकोट में सोशल वेलफेयर कार्यालय किराए की एक इमारत में वार्ड नंबर 3 द्वारका कॉलोनी में चल रहा है वहीं बाजार से सोशल वेलफेयर कार्यालय काफी दूर होने पर खासकर दिव्यांग व बुजुर्गों लोगों को इस कार्यालय में पहुंचने को काफी परेशानी पेश आती है जिसे देखते हुए कुछ लोगों ने कार्यालय को शिफ्ट करने की मांग की है।

कस्बे के यूथ कांग्रेस नेता निर्मल सिंह ने कहा कि सोशल वेलफेयर कार्यालय में पेंशन व अन्य कार्यों संबंधित लोगों की इस कार्यालय में अक्सर आवाजाही रहती है और खासकर बुजुर्गों को अपने पेंशन संबंधित कार्य में इस कार्यालय में आवाजाही को काफी दिक्कतें पेश आती हैं क्योंकि कार्यालय बाजार से काफी दूरी पर है। खस्ताहाल, दुर्गम सीढिय़ों से होकर इस कार्यालय में पहुंचना सबके लिए आसान नहीं है। वह पहाड़ी पर है। अधिकारी अपने फायदे के चलते इस किराये बाली इमारत को शिफ्ट करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे है। वह दिव्यांग व बुजुर्गों की समस्याओं को नजरअंदाज करने में लगे हुए है। पहले भी कईं बार कार्यालय को शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह इस सोशल वेलफेयर कार्यालय को शिफ्ट कर बाजार या तहसील के आसपास कहीं लाए ताकि जो परेशानी दूरदराज इस कार्यालय में पहुंचने में आ रही है उससे निजात मिल सके इसी तरह नंबरदार बशीर अहमद, रमेश सिंह, सुरजीत कुमार आदि ने भी प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सोशल वेलफेयर कार्यालय को वार्ड नंबर 3 से शिफ्ट कर वार्ड नंबर 2 में बाजार के आसपास कहीं खोला जाए ताकि हर किसी को इस कार्यालय में पहुंचने में सुविधा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here