Sunday, October 4, 2026
Home Latest हर चैंपियन एक समय पर था नौसिखिया: डा. राज

हर चैंपियन एक समय पर था नौसिखिया: डा. राज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।“हर चैंपियन एक नौसिखिया प्रतियोगी था, जिसने हार न मानते हुए अपनी मेहनत तथा प्रैक्टिस जारी रखी” खिलाडिय़ों को हल्लाशेरी देते हुए यह विचार विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार ने व्यक्त किए। चब्बेवाल हलके के गांव मरूला में फुटबाल टूर्नामैंट के पुरस्कार वितरण समारोह में डा. राज ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

Advertisements

विजेता टीम बिहाला तथा रनरअप टीम ससौली को डा. राज ने ट्राफी के साथ सम्मानित किया तथा टूर्नामैंट में भाग लेने वाली सारी टीमों से खिलाडिय़ों को अपनी प्रेक्टिस पूरी लग्न तथा मेहनत के साथ जारी रखकर खेल की दुनिया में अपना नाम रोशन करनें का सुनेह दिया। डा. राज ने टूर्नामैंट के आयोजक संत बाबा बसंत सिंह स्पोटर्स क्लब मरूला तथा गांव की पंचायत को टूर्नामैंट की सफलता की बधाई दी। डा. राज ने गांव की ग्राऊंड के लिए 2.5 लाख देने की घोषणा की तथा गांव के विकास कार्यों के लिए 13 लाख की ग्रांट दिए जाने की भी घोषणा की।

इन घोषणाओं का उपस्थित गांव वासियों ने जोरदार स्वागत किया तथा डा. राज का धन्यवाद किया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में ब्लाक सम्मति सदस्य चिरंजी लाल बिहाला, जसवीर सिंह, हरविंदर बिंदर, राम लुभाया, डा. चमन लाल मरूला, हरविंदर सिंह, रणवीर सिंह राणा, बहादुर सिंह मरूला, हरमिंदर सिंह, गुरतेज सिंह साबी, जसपाल सिंह, जसवीर सिंह जग्गी, एडवोकेट रमनदीप, सेवा सिंह, अमनदीप सिंह सहोता, रिक्की, तरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here