जनता के विश्वास को कायम रखेगी कांग्रेस: विनोद राय


-जीत में योगदान डालने के लिए कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल के समस्त कार्यकर्ता बधाई के पात्र-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस को सत्ता आसीन किया है कांग्रेस जनता के विश्वास को हर हाल में कायम रखेगी तथा जनता से किया हर वादा पूरा करने हेतु कार्य करेगी। कांग्रेस की जीत के लिए जहां जनता का धन्यवाद है वहीं इस जीत में कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल का प्रत्येक कार्यकर्ता भी बधाई का पात्र है जिन्होंने इस जीत को सुनिश्चित बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की है। उक्त बात कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने जीत पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में ऐतिहासिक जीत हासिल की है तथा इस जीत में जनता की खुशी और अकाली-भाजपा सरकार से मिला दुख छिपा है कि जनता ने कांग्रेस को इतनी बड़ी ताकत दी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here