गांव पखोवाल में गायों की निर्मम हत्या करने वालों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस: ठाकुर लक्की सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर पड़ते कस्बा सैलाखुर्द के समीपवर्ती गांव पखोवाल में किसी द्वारा गोली मार कर करीब 8 गायों की निर्मम हत्या किया जाना अति निंदनीय है तथा पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वो जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाले, अन्यथा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश भर में संघर्ष का बिगुल बजा देगी। यह बात सेना के प्रदेश महासचिव ठाकुर लक्की सिंह ने उक्त घटना पर गहरा दुख और चिंता प्रकट करते हुए कही। ठाकुर लक्की सिंह ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गाये को विशेष महत्व प्रदान किया गया है तथा यहां तक कि इसे मां तुल्य माना जाता है। लेकिन गायों की इस प्रकार निर्मम हत्या करना सीधे तौर पर हमारी आस्था पर हमला है तथा ऐसा करने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता।

Advertisements

उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि इस घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहनता से जांच करके आरोपी को बेनकाब किया जाना बहुत जरुरी है ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा कदम न उठाया जा सके। हमारे सनातम धर्म में भगवान की आरती के बाद धर्म की जाय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणीयों में सदभावना हो, विश्व का कल्याण और और गऊ माता की जय का जयघोष लगाया जाता है। क्योंकि, गाये के दूध में माता के दूध के समान गुण होते हैं और यह जीवनदायनी होती है। इसलिए इसे अन्य पशुओं से अलग देवी का दर्जा देकर मां के रुप में पूज्य मना जाता है। लेकिन कुछ लोग जोकि पहले तो इनका दूध पीते हैं और जब यह दूध देना बंद कर देती हैं तो इन्हे छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में तो लोगों ने पशु रखे नहीं हैं तथा गावों के लोग ही पशु पालते हैं तथा कई लोग अपना स्वार्थ सिद्ध होने उपरांत गायों एवं गौधन को सडक़ों पर लावारिस छोड़ देते हैं। जिसके चलते सभी को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

लावारिस गायों के हल के लिए सरकार एवं प्रदेश की सैकड़ों संस्थाओं द्वारा अपनी आस्था को बचाने एवं धार्मिक भावनाओं के चलते गायों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। परन्तु कुछ लोग जोकि इस कार्य में सहयोग भी नहीं करते और बातें बनाते हैं व ऐसे कृत्य करते हैं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से अपील की कि गायों के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो करणी सेना समस्त सनातन संगठनों को साथ लेकर संघर्ष करने को विवश होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और सरकार की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here