Monday, October 26, 2026
Home National सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति संवेदनशील दिखी आरपीएफ, गरीब बच्चों को करवाया भोजन

सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति संवेदनशील दिखी आरपीएफ, गरीब बच्चों को करवाया भोजन

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। समुचे देश में कोराना त्रासदी एवं लॉकडाउन के बीच कराहती जिंदगियों पर भुखमरी भाडी़ पड़ता दिख रहा है । मगर इन भुखमरी का शिकार होने वाले गरीब तबके के लोगों के मदद को बढने वाली परोपकारी हाथों की कमी भी नहीं है।

Advertisements

इन्ही परोपकारी हाथों का उदाहरण प्रस्तुत करती बछवाडा़ जंक्शन की रेलवे सुरक्षा बल की टीम नें पुलिस की छवि को बढाते हुए क्रूरता दिखाने वाले पुलिस के लिए प्रेरणा श्रोत बन गयी है। इस क्रम में शनिवार को आरपीएफ इन्सपेक्टर उमाकांत के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल की टीम नें स्टेशन के आसपास के मोहल्लों, रिक्शा,ठेला रेडी़ दुकानदारों के भुख पिडी़त बच्चों को भोजन करवाया।

बच्चों को भोजन खिलाए जाने के क्रम में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति काफी संवेदनशीलता बरती गयी। आरपीएफ ओसी बबन यादव नें बताया कि सम्पूर्ण लॉकडाउन के कारण गरीब लोगों के घरों में चुल्हा जलना लगभग बंद हो चुका है ऐसी विषम परिस्थिति में यह कदम इसलिए उठाया गया है, जिससे और मददगार आगे आकर गरीबों की मदद करने हेतु जागरूकता को बढावा मिलेगा।

साथ हीं उन्होने मदद को आगे आनेवाले लोगों से यह अपील किया कि गरीबों की मदद के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के अतिसंवेदनशील रहना होगा। इस दौरान कांस्टेबल विशाल कुमार, राजीव कुमार ,सुमित कुमार व सुधीर कुमार का सहयोग सराहनीय देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here