Thursday, October 29, 2026
Home Crime शेखां मोहल्ले और हीरा कालोनी में चोरों की दस्तक से दहशत में...

शेखां मोहल्ले और हीरा कालोनी में चोरों की दस्तक से दहशत में लोग, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर शहर में देर सायं करीब 9 बजे मोहल्ला शेखा व हीरा कालोनी इलाके में चोरों की दहशत से इलाका निवासी सकते में आ गए। हालात यह बन गए कि पिछले कुछ माह से लगातार हो रही चोरियों से गुस्साए लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा चढ़ा और सभी चोरों को पकडक़र उनकी अच्छी धुनाई करने के मूड़ में कोरोना वायरस के संकट को भूल कर गलियों में जमा होने शुरु हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरों की धरपकड़ संबंधी अभियान चलाया लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। लेकिन पुलिस का कहना था कि पहले से अधिक सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा चोरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
जानकारी अनुसार देर रात करीब 8 बजे शहर के मध्य में स्थित मोहल्ला शेखां में एक घर की छत पर कुछ अज्ञात लोग देखे गए। जिसके बाद उसे देखने वाले ने शोर मचा दिया और लोग घरों से निकल कर गलियों और घर की छतों पर इट्ठा होना शुरु हो गए। लेकिन काफी देर सर्च करने पर चोर सराजां चौक की तरफ से भागने में सफल रहे। इसी बीच पुलिस ने चौकसी और बढ़ाते हुए चोरों की धरपकड़ के लिए गश्त बढ़ा दी थी। दूसरी तरफ हीरा कालोनी इलाके में मुख्य मार्ग पर स्थित शादी लाल तरसेम लाल जैन प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी की दुकान के भीतर चोरों होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान को चारों तरफ से घेर लिया और चोरों को पकडऩे के लिए कार्यवाही प्रारंभ की। दोर रात करीब साढे 10 बजे तक चली कार्यवाही के बाद पता चला कि दुकान के भीतर कोई नहीं है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोहल्ले में एक महिला ने कुछ लोगों को घर की छतों से होते हुए कुछ लोगों को शादी लाल तरसेम लाल जैन की दुकान की तरफ जाते हुए देखा और उसने अन्य लोगों को बताया।

Advertisements

 

murliwala

लोगों का शक इसलिए भी यकीन में बदल गया क्योंकि, उक्त दुकान पर पिछले कुछ ही समय में 3-4 बार चोरी किए जाने का प्रयास किया जा चुका है तथा चोर दुकान के पास ही घरों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद भी हो गए थे, जिस संबंधी पुलिस को सूचना दी गई थी। करीब एक घंटे की एक्सरजाइज के बाद जब दुकान खोलकर देखी गई तो भीतर कोई नहीं था। जिसके बाद पुलिस और इलाका निवासियों ने चैन की सांस ली। लेकिन लोगों ने पुलिस से मांग की कि गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए। मौके पर पहुंचे थाना माडल टाउन पुलिस के अधिकारी हरीश कुमार, राम दास व अन्य पुलिस मुलाजिमों ने लोगों को विश्वास दिलाया कि पुलिस दिन रात उनकी सेवा में कार्यरत है तथा असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चोरों संबंधी पता चलने पर मोहल्ला निवासी डंडे व अन्य हथियार लेकर गलियों में आ गए और पुलिस के साथ-साथ उन्होंने भी मोहल्ले को घेर लिया। लेकिन जब दुकान से कोई नहीं निकला तो लोगों ने जहां राहत की सांस ली वहीं पुलिस के भी हाथ पांव फूले रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here