Wednesday, October 28, 2026
Home Entertainment अभिनेता पदमश्री इरफान खान का निधन, फिल्म इंडस्ट्री व फैन्स में शोक...

अभिनेता पदमश्री इरफान खान का निधन, फिल्म इंडस्ट्री व फैन्स में शोक की लहर

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मस्टार इरफान खान (54) का आज 29 अप्रैल 2020 दिन बुधवार को बीमारी के कारण देहांत हो गया। जानकारी अनुसार इरफान खान पिछले लंबे समय से इंडोक्राइन कैंसर बीमारी के साथ ग्रस्त थे तथा कोकीलाबेन धीरूबाई अम्बानी अस्पताल में दाखिल थे, वर्ष 2018 में उन्होंने सोशल मीजिया पर खुद इस बात का खुल्लासा किया था कि वे कैंसरनामक बीमारी से पीडि़त हैं। आज उनके देहांत से जहां फिल्म इंडस्ट्री को क्षति हुई है वहीं उनके फैन्स और फिल्म जगत से संबंधित कलाकार अभिनेताओं में शोक की लहर है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here