
-दो मजदूरों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल करवाया गया भर्ती, एक की गंभीर हालत को देखते हुए किया गया पी.जी.आई. रैफर-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शामचौरासी में पड़ते गांव बडियाल निवासी प्रवासी दो मजदूरों को एक कार द्वारा टक्कर मारे जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया, जहां पर एक की हालत गंभीर बनी हुई है तथा उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार घायल मनीष पुत्र सनवरल निवासी बडियाल ने बताया कि वह और उसका साथी मोती लाल गन्ने की ट्रालियां लोड करने का काम करते हैं। उसने बताया कि आज शाम जब वह ट्राली लोड करके ट्राली नंदाचौर गांव के समीप ट्रेक्टर-ट्राली के पीछे चल रहे थे तो पीछे से आ रही एक आल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की टक्कर से वे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए, उनकी टांगों और बाजूओं पर गंभीर चोटें आई तथा लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। जहां मोती लाल की एक काटनी पड़ी तथा गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया।














