Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 57 लोगों के लिए गए...

पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 57 लोगों के लिए गए नए सैंपल: सिविल सर्जन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिले में कोविड-19 संबंधी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज जिले में पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 57 नए सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक 1651 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1380 सैंपल नैगेटिव आए हैं व 149 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक 26 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं व जिले में 96 कोरोना पाजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं।

Advertisements

सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक घर से जरुरी काम के लिए बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मुंह पर मास्क लगाना जरुरी है व यदि कोई इसका पालन नहीं करता तो उसे 200 रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले व्यक्तियों सरकार की हिदायतों के मुताबिक नई डिस्चार्ज पालिसी में कम लक्षणों वाले पाजीटिव को 100 रुपए जुर्माना किया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here