Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur संत कबीर जयंती पर तीक्ष्ण सूद ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

संत कबीर जयंती पर तीक्ष्ण सूद ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पँजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने सन्त कबीर जी की जयंती पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास जी समाज में फैले आडम्बरों के सख्त विरोधी थे। उन्होंने लोगों को एकता के सूत्र का पाठ पढ़ाया। वे लेखक और कवि थे। उनके दोहे इंसान को जीवन की नई प्रेरणा देते है।

Advertisements

कबीर ने जिस भाषा में लिखा, वह लोक प्रचलित तथा सरल भाषा थी तथा वे दिव्य प्रभाव के धनी थे। कबीर सिर्फ एक संत ही नहीं विचारक और समाज सुधारक भी थे। ये बात उनके दोहों में साफ झलकती है। उन्होंने अपने दोहों के जरिए जीवन की कई सीखें दी हैं। श्री सूद ने कहा कि सन्त कबीर की सोच धर्म निरपेक्ष थी। श्री सूद ने कहा कि सन्त कबीर भारतीय मनीषा के भूगर्भ के फौलाद हैं जिसके चोट से ढोंग, पाखंड और धर्मांधता चूर-चूर हो जाती है। कबीर भारतीय संस्कृति का वह हीरा है जिसकी चमक नित नूतन और शाश्वत हो रही है। हम सबको भी उनके बताए मार्ग पर चल कर समाज मे काम करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here