Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur कोविड-19 संबंधी जिले की स्थिति में सुधार, पाजीटिव मरीजों की संख्या में...

कोविड-19 संबंधी जिले की स्थिति में सुधार, पाजीटिव मरीजों की संख्या में आ रही है कमी: अपनीत रियात

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड-19 संबंधी जिले की स्थिति में काफी सुधार है और अधिक संख्या में इस बीमारी पर फतेह पा रहे हैं, जिसके चलते पाजीटिव मरीजों की संख्या में काफी कमी आ रही है। वे जिला लोक संपर्क कार्यालय के फेसबुक पेज पर लाइव के दौरान जिला वासियों को कोविड-19, एवीएन इंफ्लूएंजा एच 5 एन 1 (बर्ड फ्लू) संबंधी जिले की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधी फिलहाल जिले में चार हाट स्पाट है। इसके अलावा जिले में बर्ड फ्लू संबंधी अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के आदेशों पर नाइट कफ्र्यू हटा दिया गया है जबकि सामाजिक समागमों के दौरान निर्धारित संख्या में ही एकत्रीकरण करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें इंडोर 200 लोग व आउटडोर 500 लोगों के एकत्रीकरण की आज्ञा है। उन्होंने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती या जब तक लोगों को पूरी तरह से यह वैक्सीन नहीं लग जाती तब तक लोग कोविड-19 संबंधी बताई गई सावधानियां जैसे सामाजिक दूरी अपनाना, मास्क पहनना व समय-समय पर हाथ धोने जैसी हिदायतों का पालन करें। अपनीत रियात ने बताया कि देश के कुछ राज्यों में एवीएन इंफ्लूऐंजा(बर्ड फ्लू) के मामले बढ़ रहे हैं और पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के पौंग डैम में कुछ ऐसे मामले सामने आए थे।

उन्होंने जिला वासियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी सावधानी के तौर पर स्वास्थ्य विभाग व पशु पालन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है और हिदायत जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इस संबंधी एडवाइजारी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को खांसी, सांस लेने में तकलीफ या बुखार के लक्षण है तो वे सिविल अस्पताल में इस संबंधी टैस्ट करवा सकते हैं क्योंकि सरकारी अस्पतालों में इसकी दवाईयां व इलाज मौजूद है। उन्होंने लोगों को हिदायत करते हुए कहा कि जो लोग  अंडे या चिकन खाते हैं वे इसको पूरी तरह पका कर ही इसका सेवक करें क्योंकि जब इसे अच्छी तरह कुक किया जाता है तो इसमें वायरस खत्म हो जाता है।

डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान जिला वासियों को चाइनिज डोर का इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से समय-समय पर चैकिंग की जाती है कि इस डोर की बिक्री न हो। उन्होंने कहा कि चाइनिज डोर की खरीद व बिक्री दोनों पर पाबंदी है और अगर कोई चाइनिज डोर खरीदता या बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइनिज डोर का इस्तेमाल न करने के बारे में उन्हें बताएं क्योंकि इसका इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here