Tuesday, October 13, 2026
Home Crime चोरों ने मेहता हार्डवेयर तथा महालक्ष्मी सैनेटरी स्टोर को बनाया निशाना, लाखों...

चोरों ने मेहता हार्डवेयर तथा महालक्ष्मी सैनेटरी स्टोर को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार

होशियारपुर/कंधाला जट्टां (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: संदीप वर्मा। होशियारपुर टांडा रोड पर टांडा के नजदीक पड़ते गांव कन्धाला जट्टा में मेन रोड पर स्थित 2 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाते हुए एक दुकान से सामान व नकदी सहित 50 हजार के करीब व दूसरी दुकान से सामान व नकदी सहित 1 लाख से भी ऊपर का सामान चुरा कर फरार होने की सूचना मिली है। मौके से मिली जानकारी अनुसार कन्धाला जट्टा मेन रोड पर हार्ड वेयर की दुकान करने वाले बलवीर मेहता (मेहता हार्ड वेयर) ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम 6 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे और शुक्रवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का बिखरा सामान देख दंग रह गए। जांच उपरांत पता चला कि चोर ऊपरी छत तोड़ कर दुकान में दाखिल हुए और सबसे पहले सीसीटीवी बन्द कर डीवीआर को उखाड़ा व बाद में मन्दिर में रखी बाबा जी की गुल्लक जिसमें 7-8 हजार रुपये थे व दुकान के अंदर रखी पुराने पित्तल की 2 बोरिया व गर्म चाय वाली थर्मोस 24 पीस जिसकी कीमत 16 हजार के करीब थी उठा ले गए।

Advertisements

वही रोड पर स्थित सेंट्री की दुकान महालक्ष्मी पर भी चोरों ने ऊपर छत के रास्ते से अंदर दाखिल होकर अंदर से 25 हजार की नकदी सहित एक लाख 25 हजार के करीब सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक करतार सिंह पुत्र मुंदरी लाल ने बताया कि वह वीरवार शाम 6 बजे दुकान बंद करके गए। आज सुबह जब अंदर आये तो गल्ला खुला हुआ था व सीसीटीवी का डी वी आर उखाड़ा हुआ था। जब अंदर जांच की तो चोर महंगे सामान सहित 25 हजार नकद ले गए बाकी देखने के बाद पता चलेगा। फिर भी तकरीबन एक लाख 25 हजार के करीब का नुकसान हुआ दिख रहा है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here