Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur टुडे मिल्क गाड़ी व स्विफ्ट कार में हुई भयंकर टक्कर के बाद...

टुडे मिल्क गाड़ी व स्विफ्ट कार में हुई भयंकर टक्कर के बाद मिल्क गाड़ी को लगी आग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड़ बंजरबाग के समीप बंजारा पेट्रोल पंप के पास 23 मई को देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें टुडे मिल्क की बोलेरो गाड़ी और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में टुडे मिल्क गाड़ी जोकि मोगा से दूध की सप्लाई लेकर हिमाचल की तरफ ले जाती थी, स्विफ्ट गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे मिल्क गाड़ी को अचानक भयंकर आग लग गई। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि टुडे मिल्क की गाड़ी मोगा से हिमाचल की तरफ जा रही थी और हिमाचल की तरफ से स्विफ्ट डिजायर आ रही थी, जिससे दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई और देखते ही देखते मिल्क गाड़ी को भयंकर आग लग गई।

Advertisements

जानकारी अनुसार स्थानीय लोगों ने स्विफ्ट कार में सवार ड्राइवर तथा मिल्क गाड़ी के ड्राइवर तथा उसके साथी को तुरंत गाड़ी से निकाल उनकी जान बचाई। थाना सदर के ए.एस.आई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंधी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दोनों गाडिय़ों को अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन उक्त दोनों गाडिय़ों के चालक मौके से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here