Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों के लिए 21 नए सैंपल,...

पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों के लिए 21 नए सैंपल, 213 की रिपोर्ट आना बाकी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिले में कोविड-19 संबंधी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज जिले में पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 21 नए सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक 1983 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1634 सैंपल नैगेटिव आए हैं व 213 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक 29 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं व जिले में 107 कोरोना पाजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 89 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Advertisements

सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक घर से जरुरी काम के लिए बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मुंह पर मास्क लगाना जरुरी है व यदि कोई इसका पालन नहीं करता तो उसे 200 रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले व्यक्तियों को 100 रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सरकार की हिदायतों का पालन करना यकीनी बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here