Tuesday, October 27, 2026
Home Latest डिजिटल बैठकों व रैलियों के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को...

डिजिटल बैठकों व रैलियों के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएगी भाजपा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर भाजपा जून महीने में पूरे देश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तक लोगों के बीच जाकर संवाद स्थापित करेगी। इस प्रक्रिया में बूथ स्तर पर दो दो कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाता 20000 पत्रक बांटेगी।

Advertisements

-अविनाश राय खन्ना व तीक्ष्ण सूद ने जिला भाजपा पदाधिकारियों से की बैठक

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय से मण्डल स्तर तक वर्चुअल रैलियों के माध्यम से लोगो तक अपना संदेश पहुँचाएगी। इस सारे कार्यक्रम में व्यक्ति से व्यक्ति तक लोकडाउन कि शर्तो का सख्ती से पालन करते हुए तथा डिजिटल मीडिया का भी प्रयोग किया जाएगा। भाजपा ने अदभुत व अभूतपूर्व कार्यपद्धति कोरोना संकट के तहत अपनाई है। क्योंकि ऐसा लग रहा है कि कोरोना संकट लम्बा चलने वाला है तथा पार्टी अपने कार्यक्रमों को रोक नही सकती।

प्रत्येक रैली में कम से कम 750 लोग शामिल किए, जयनगर बूथ स्तरीय वट्सअप ग्रुप बनाये जायँगे और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली वर्चुअल रैलियों में जोड़ा जाएगा। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि लोकडाउन की शर्तों का सख्ताई से पालन करते हुए अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता काम करेगा। इसके अतिरिक्त कोई और चारा नही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता नई तकनीक से पार्टी कार्यक्रमों को अंजाम देने की कला में अपने आप को निपुण बनाए और पार्टी कार्यक्रमों से सम्पर्क दायरा बढ़ाए। जिलाध्यक्ष विजय पठानिया ने बताया कि इस सप्ताह जिला भाजपा के 14 मण्डलों की मण्डल स्तरीय बैठक को लेकर इस कार्यक्रम की जानकारी देकर मण्डलों की सहभागिता यकीनी बनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here