Tuesday, October 13, 2026
Home Crime बसंत बिहार: दवाई लेकर लौट रही राजरानी की सोने की चेन झपटकर...

बसंत बिहार: दवाई लेकर लौट रही राजरानी की सोने की चेन झपटकर अज्ञात फरार, लोगों में रोष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के पॉश इलाकों में शुमार बसंत बिहार में पता पूछने के बहाने मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक एक महिला के गले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना सिटी प्रभारी गोविंदर बंटी ने पुलिस पार्टी के साथ पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी देते हुए पीड़त महिला राज रानी ने बताया कि वह सुबह करीब 12 बजे डाक्टर से दवाई लेकर लौट रही थी कि जैसे ही वह घर से कुछ मीटर दूरी पर पहुंची तो दो युवकों ने पता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। जब वह पता बताने लगी तो युवक उसके गले की चेन झपटकर फरार हो गए। इससे महिला बुरी तरह सहम उठी और शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए व पुलिस को सूचना दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here