संदिग्ध हालातों में पेड़ से लटकता मिला हीरा मल्ल का शव, पुलिस ने शुरु की जांच

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव मूनका में बीती रात एक नौजवान प्रवासी मज़दूर ने संदिग्ध हालातों में पेड़ के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हीरा मल्ल पुत्र वेद प्रकाश के रूप में हुई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रवासी मज़दूर अपने परिवार के साथ गांव के किसान हरबंस सिंह की हवेली में रहता था तथा खेत मज़दूरी का काम करता था।

Advertisements

जानकारी अनुसार बीती शाम भी हीरा मल्ल अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ खेतों में धान लगाने के बाद वापिस हवेली आया था। खाना खाने के बाद रात नौं बजे के करीब उसके भाई राधे मल्ल को हीरा मल्ल हवेली के नजदीक ही एक पेड़ के साथ लटकता हुआ मिला तथा उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में ले कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here