Tuesday, October 20, 2026
Home Politics कांग्रेस सरकार आने से जनता ने ली है राहत की सांस: विनोद...

कांग्रेस सरकार आने से जनता ने ली है राहत की सांस: विनोद राय

-कैप्टन सरकार की नीतियों से हर वर्ग को मिलेगा लाभ, व्यापार, इंडस्ट्री, शिक्षा, रोजगार और विकास को मिलेगी नई दिशा-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में कांग्रेस सरकार के सत्ता आसीन होते ही प्रदेश की जनता ने राहत की सांस ली है, क्योंकि पिछले 10 सालों से अकाली-भाजपा के अत्याचारों से जनता इतनी दुखी हो चुकी थी कि लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे थे। उक्त बात जिला कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने ‘द स्टैलर न्यूज़’ के संवाददाता समीर सैनी के साथ विशेष वार्ता में कही। विनोद राय ने कहा कि कैप्टन सरकार ने सत्ता में आते ही ऐसी नीतियां बनाकर लागू की हैं जिनकी जनता को बहुत जरुरत थी, जैसे नशा मुक्त पंजाब की संरचना के लिए टॉस्क फोर्स बनाना, वी.आई.पी. कल्चर को खत्म करना आदि।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों का हर वर्ग को लाभ मिलेगा तथा प्रदेश में व्यापार, इंडस्ट्री, शिक्षा, रोजगार और विकास को मिलेगी नई दिशा मिलेगी। एक सवाल के जवाब में विनोद राय ने कहा कि कर्मियों की मांगों को हल करवाने और कच्चे कर्मियों को पक्का करने के साथ-साथ नई भर्ती के लिए भी जल्द ही कोआर्डिनेशन सैल की तरफ से सैल के प्रदेश चेयरमैन के ध्यानार्थ मामले लाए जाएंगे ताकि उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के ध्यान में लाकर हल करवाया जा सके। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस द्वारा जनता से किए समस्त वादे पूरे किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here