Friday, October 9, 2026
Home Crime अवैध शराब का धंधा करने वाले पप्पु पर मामला दर्ज, घर से...

अवैध शराब का धंधा करने वाले पप्पु पर मामला दर्ज, घर से 84 बोलत शराब बरामद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एसएसपी गौरव गर्ग की अगुवाई में जिला पुलिस विभाग की तरफ से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए मुहिम चलाई गई है। जिसके तहत एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहल्ला वाल्मीकि घंटाघर से अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

Advertisements

जानकारी अनुसार आरोपी की पहचान पप्पु उर्फ अशोक कुमार के रूप में हुई है। जिसके घर की तलाशी लेने पर 84 बोलते अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here