पाकिस्तान ने सुबह-सुबह तोड़ा संघर्ष विराम राजौरी-पुंछ जिले में गोलाबारी, जवान शहीद

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की गोलाबारी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को दहशत में डाल दिया है। जम्मू के जिला राजौरी के नोशहरा और पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की तरफ से आज 22 जून को तडक़े साढ़े तीन बजे गोलाबारी की गई है। वहीं नोशहरा के कलाल ड्यूटी पर तैनात सेना का एक नायब सूबेदार शहीद हो गया है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Advertisements

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर तोडऩे का दौर लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही गोलाबारी के चलते इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले भी उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने सघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। तब 30 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर लेजाया गया था। इस साल अभी तक जम्मू-कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान 1641 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। इसमें रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है। शनिवार को पाकिस्तान ने बारामूला जिले में दो इलाकों और राजौरी जिले के नौशहरा व सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी की थी।

शनिवार को बारामूला में नियंत्रण रेखा पार से हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में 6 लोग घायल हो गए थे। शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन में उरी के नंबला में 60 साल के अहमद शेख और 20 वर्षीय मकबूल मंगलराम घायल हो गए थे। वहीं, बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में 20 जून की सुबह पाकिस्तान ने मोर्टार और अन्य हथियारों से फायरिंग करके सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें चार नागरिक घायल हो गए थे। जम्मू के जिला पुंछ केजी सेक्टर में आज सुबह साढ़े तीन बजे व नोशहरा कलाल सुबह साढ़े पांच बजे से हो रही पाकिस्तान गोलाबारी रुक-रुक जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here