कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गई जन संवाद रैली: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना महामारी के समय जब सभी राजनीतिक पार्टियां घरों में दुबकी बैठी थी, उस समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों के दुख दर्द बांट रहे थे। आज उन सभी कार्यकर्ताओं का जन संवाद रैली के माध्यम से जोश दोगुना हो गया है। उपरोक्त शब्द पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद रैली के सफल आयोजन के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए कहे।

Advertisements

सांपला ने कहा कि भाजपा की शुरू से ही यह खासियत रही है कि वो अपने परिवारों के साथ लगातार संवाद बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर मुश्किल घड़ी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया है। विजय सांपला ने कहा कि आज आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने पंजाब के लाखों लोगों तक अपना संदेश पहुंचाया है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले एक साल में हजारों उपलब्धियां हासिल की, पर किसी भी उपलब्धि को जश्र के रूप में न मनाते हुए जन संवाद के माध्यम से लोगों से संपर्क साधा। उन्होने कहा कि महिलाओं के लिए यह रैली एक संजीवनी बन कर आई है। अब मातृ शक्ति और भी जोश से समाज के कार्यों में लगेंगी।

इस मौके पर यूथ डिवैलपैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़, भगवंत किशोर गुप्ता, कमलजीत सेतिया, ज्ञान बंसल, दिलबाग सिंह बागी, गगन बत्तरा, साहिल सांपला, मनोज शर्मा, ऐडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, अश्विनी ओहरी, डा़ पंकज, सौरभ भोपाल, भारत भूषण वर्मा, रोहित सूद हनी, गौरव वालिया, सुदेश सांपला, सरबजीत कौर, सुषमा सेतिया, गुरमिंदर कौर लाडी व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here